सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
विकास दुबे की लव स्टोरी
- आरोपी विकास दुबे ने कानपुर में 20 साल पहले दोस्त की बहन के साथ भागकर की थी शादी
- विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। वह बच्चे के साथ लखनऊ में रहती थी।
- कानपुर के बिकरु में हुए शूटआउट का आरोपी विकास उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है
- विकास दुबे ने करीब 20 साल पहले रिचा निगम उर्फ सोनू से लव मैरिज की थी
- शहडोल. कानपुर के बिकरुमें हुए शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम उसे छह दिन से खोज रही थी। विकास का मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आने के बाद कुछ नई बातें सामने निकली  है । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी केरिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे।2 जुलाई को 8 पुलिसवालोंको हत्या के बाद से रिचा भी फरार है। विकास की तलाश में 5 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को यूपी एसटीएफ की एक टीम विकास की ससुराल पहुंची। यहां से विकास के साले ज्ञानेंद्र निगम उर्फ राजू और भतीजे आदर्श को उठाकर ले गई है।
 
- 25 साल पहले दोस्त था विकास, 20 साल पहले बहन से लवमैरिज की
- मंगलवार शाम ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वे और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया। यहीं पर अपना कारोबार कर रहा है। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी।इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं है। 10-15 साल सेविकास से बात भी नहीं हुई है। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वह फिर से कब्जा कर पाया है।
 
- विकास की बुआ के घर से शुरू हुआ प्यार
- विकास दुबे की जो लव स्टोरी सामने आई है, उसके अनुसार विकास कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था। पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली। दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा। विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।
- इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और बंदूक के दम पर लव मैरिज कर ली।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें